{"_id":"6a5bd086397ee5407b00c621","slug":"dm-and-sp-inspect-flood-protection-measures-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-153407-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीएम-एसपी ने परखा बाढ़ सुरक्षा कार्यों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीएम-एसपी ने परखा बाढ़ सुरक्षा कार्यों का दम
Sun, 19 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बेलहा-बेहरौली तटबंध पर बने स्पर का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों की निगरानी तेज कर दी है। शनिवार को डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने महसी तहसील क्षेत्र स्थित बेलहा-बेहरौली तटबंध पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड-प्रथम जेपी वर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत बेलहा-बेहरौली तटबंध के किलोमीटर 49.100 पर लगभग 450 मीटर लंबाई में स्पर निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी का शैंक, नोज भाग में 18 मीटर, अपस्ट्रीम में 120 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम में 60 मीटर लंबाई में वायर क्रेट में बोल्डर लॉन्चिंग एप्रन एवं 0.30 मीटर मोटाई की स्लोप पिचिंग का कार्य प्रस्तावित है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि परियोजना का कार्य 8 मई से शुरू हुआ था, जिसे 3 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। वर्तमान में करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष स्लोप पिचिंग का कार्य अंतिम चरण में है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार महसी सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।