फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dissatisfaction against the District President in Congress continues

Bahraich News: कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के खिलाफ असंतोष बरकरार

Sat, 15 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 15 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction against the District President in Congress continues
बहराइच। कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष के खिलाफ असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी पार्टी में पदाधिकारियों का इस्तीफा देने का सिलसिला चलता रहा। पार्टी के तीन पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजा है।
विज्ञापन


कांग्रेस में एक सप्ताह पूर्व उपजे जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा के विरोध में स्वर शनिवार को भी नहीं थमे। सप्ताह भर पूर्व प्रदेश की एक महिला पदाधिकारी जूही रजा ने जिलाध्यक्ष की कार्यशैली के विरोध में अपना त्यागपत्र देकर मोर्चा खोला था। उसके बाद पार्टी में जिलाध्यक्ष के खिलाफ विरोध के स्वर और तेज हो गए। शुक्रवार को शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल समेत दो पदाधिकारियों ने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा था।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल आउटरीच के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता अनिल सिंह ने अपने एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। इसके अलावा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकुंदजी शुक्ला शेरा, जिला सचिव रामसेवक वर्मा ने भी अपने पद से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजकर पार्टी में बतौर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के पदाधिकारियों की मानें, तो अभी भी कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष के प्रति असंतोष बरकरार है। अगर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया, तो अन्य नाराज कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज सकते हैं। पदाधिकारियों का मानना है कि निकाय चुनाव से पूर्व पार्टी में जिलाध्यक्ष के प्रति फैले असंतोष से चुनाव में काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed