{"_id":"3f458231f677744f2e28afbbadea80fd","slug":"display-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आए बीएसए, आवेदकों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आए बीएसए, आवेदकों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के जूनियर विद्यालयों में गणित और विज्ञान शिक्षक के पद पर तैनाती के लिए आवेदकों की काउंसिलंग हो रही है। लेकिन इसमें शामिल काफी आवेदकों को नियुक्ति पत्र अभी नहीं दिया गया है।
इस कारण बुधवार को पूरे दिन नियुक्ति पत्र से वंचित आवेदक बीएसए कार्यालय में जॉइनिंग लेट का इंतजार करते रहे। लेकिन बीएसए नहीं आए। इस पर देर शाम आवेदकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जिले के जूनियर स्कूलों में गणित और विज्ञान शिक्षकों के 722 पदों पर तैनाती होनी है। इसके लिए बीते दिनों आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों का परीक्षण करने के बाद काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गई थी। 21 और 22 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन
इनमें विज्ञान वर्ग की 135 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। मंगलवार को देर रात तक काउंसलिंग हुई थी। विभागीय अफसरों ने नियुक्ति पत्र देने की बात कही। लेकिन देरी के चलते नियुक्ति पत्र नहीं बांटा जा सका। इससे गुस्साए आवेदकों ने मंगलवार देर शाम को डीएम आवास पर प्रदर्शन कर विरोध जताया था।
बुधवार को सभी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना था। इस कारण सुबह से ही आवेदक बीएसए कार्यालय पहुंच गए। लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद आवेदकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। बुधवार देर शाम इंतजार कर रहे आवेदकों का गुस्सा फूट पड़ा।
सभी ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय में तालाबंदी कर दी। कार्यालय के कर्मचारियों ने सभी को समझाबुझाकर शांत किया। बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने कहा कि अभिलेखों को तैयार करने में देर हो रही है। प्रयास है गुरुवार सुबह 11 बजे तक नियुक्ति पत्र सभी को दे दिया जाए।