फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of roadways employees

रोडवेजकर्मियों का आरएम ऑफिस पर प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 17 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सोमवार को आरएम कार्यालय पर रोडवेज कर्मियों ने हक और अधिकार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी ने क्षेत्रीय प्रबंधक को मांगपत्र सौंपकर चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गई, तो सभी चक्काजाम कर वृहद आंदोलन शुरू कर देंगे।

जनपद मुख्यालय स्थित देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को बलरामपुर, गोंडा व बहराइच के रोडवेजकर्मियों ने अपने अधिकार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धरने की अगुवाई कर रहे संगठन के प्रांतीय महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा निगम की कर्मियों की समस्याओं व निगम की बेहतरी को लेकर 27 सूत्री मांग पत्र प्रबंध निदेशक को सौंपा था लेकिन मांग पत्र पर विचार तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय संयोजक पीएन पांडेय ने कहा कि प्रबंध निदेशक कर्मचारियों की जायज मांगों का अनदेखा कर रहे हैं। इसे संगठन कतई बर्दाश्त नही करेगा।

उन्होंने बताया कि अगर समस्याओं का निदान शीघ्र नहीं किया जाता है, तो देवीपाटन क्षेत्र के सभी निगम कार्यालयों का चक्का जाम कर वृहद आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed