फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of congress activists

महंगाई के खिलाफ फूटा गुस्सा

Thu, 05 Nov 2015 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 05 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हुंकार भरी। शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया फिर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। चेतावनी दी कि अगर महंगाई पर अंकुश न लगा तो सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन


महंगाई व अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद की अगुवाई में कांग्रेस भवन में सुबह कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी ने शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। यह जुलूस पीपल चौराहा, नगर पालिका होते हुए कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पहुंचा।

यहां धरने में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते आम आदमी बेहाल है। गरीब की रोटी महंगाई के कारण पूंजीपतियों की तिजोरी में बंद होती जा रही है। भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है।

नगर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू ने भी महंगाई के लिए वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सुनील सिंह और कलाम खां ने कहा कि महंगाई के साथ ही जिले के लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है।


ऐसे में जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। इसके अलावा जमाखोरी, शिक्षा को रोजगारपरक बनाने और एनएच 28 पर टोल टैक्स लगने से रोकने की भी आवाज उठाई गई।

धरने को आदर्श अग्रवाल, अनिल कुमार, सिंह, चौधरी अब्दुल मोईद, फजल खान, राघवेंद्र द्विवेदी, इंद्रकुमार यादव, जगदीश सिंह, हमजा शफीक आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed