फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display for water

पानी के लिए सड़क पर उतरे जरवलवासी

Fri, 18 Dec 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 18 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। 10 माह से पेयजल के लिए परेशान जरवल के लोगों का सब्र शुक्रवार को टूट गया। लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कस्बे के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम को फैक्स से मांगपत्र भेजा। मौके पर पहुंचे एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने सप्ताह भर का अल्टीमेटम देते हुए लखनऊ-बहराइच राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर रह-रह कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


जरवल नगर पंचायत कस्बा लखनऊ-बहराइच मार्ग पर है। इस समय लखनऊ-बहराइच मार्ग के एनएच 28 का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए हो रही खोदाई में 10 माह पूर्व 37 स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन कट गई थी। इससे कस्बे में लोगों के घरों की वाटर सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि में नगर क्षेत्र के लोगों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन ही दिया। 10 माह का समय बीतने पर शुक्रवार को कस्बे के लोगों का सब्र जवाब दे गया।

कस्बेवासियों ने पूर्व सभासद कमाल अहमद की अगुवाई में नगर पंचायत कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

नगर पंचायत प्रशासन पर मनमाना रवैया अख्तियार करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कस्बेवासी स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लिए हुए थे, जिसमें नगर प्रशासन में होश आओ, नगरवासियों को पानी दिलाओ के साथ नगर प्रशासन मुर्दाबाद लिखी तख्तियां भी शामिल थीं।

प्रदर्शन जुलूस लखनऊ-बहराइच मुख्य मार्ग से शुरू होकर घोसियानार रोड होते हुए चौक बाजार पहुंचा। चौक बाजार से जुलूस सराय मोहल्ले का भ्रमण करने के बाद पुन: नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचा।


प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी भगौती प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिलाधिकारी को फैक्स से मांगपत्र भेजा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि सप्ताह भर में व्यवस्था सही न होने पर लखनऊ-बहराइच राजमार्ग जामकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर मौलाना इमरान, शकील रायनी, मोहम्मद आलम, अहमद रायनी, मोहम्मद कैफ, राशिद लारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed