{"_id":"30db8e845ac44c234700e2a4538a6ced","slug":"display-against-administration-goes-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"’प्रशासन ने नहीं सुनी तो होगा उग्र आंदोलन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’प्रशासन ने नहीं सुनी तो होगा उग्र आंदोलन’
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व विकास कार्यों में हुई धांधली की जांच न होने के विरोध में कार्यकर्ता की पत्नी बृजरानी आंदोलन कर रही हैं। इसका आप कार्यकर्ता भी समर्थन कर रहे हैं।
कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठी बृरानी की तबियत नासाज हो गई है। इस पर आप कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
आरटीआई कार्यकर्ता गुरुप्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। वहीं, विकास कार्यों में हीलाहवाली बरतने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसी मामले को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी बृजरानी ने तीन दिन पूर्व अनशन शुरू किया था।
अधिकारियों की चुप्पी के चलते उसने अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया था। गुरुवार दोपहर बृजरानी की तबियत बिगड़ गई।
मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन कोई भी अधिकारी अब तक बृजरानी की आवाज सुनने नहीं आया है। उधर, आप कार्यकर्ता भी आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। इस मामले में अनशन स्थल पर गुरुवार शाम को आप कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता अजय शुक्ला, संजय कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के चलते अधिकारी चुप हैं, जिसके चलते अब अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव शुरू किया जाएगा।
इस मामले में डीएम को भी पत्र भेजा गया है। गुरुवार को अनशन स्थल पर विजय कुमार, संजय कुमार, सुमन, बाबादीन, सुघरा देवी, रामू, पवन सिंह, जग प्रसाद, दिनेश शुक्ला समेत काफी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।