{"_id":"63922141d2aad01b8414c825","slug":"digital-payment-service-started-in-roadways-buses-bahraich-news-lko6609227191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रोडवेज बसों में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रोडवेज बसों में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सेवा
विज्ञापन
बहराइच। निगम प्रशासन अब परिवहन निगम की बसों में यात्रियों के लिए डिजिटल भुगतान सेवा का आरंभ करा दिया है। सेवा शुरू होने से एक तरफ यात्रियों को खुले पैसे की दिक्कत से नहीं जूझना पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ परिचालकों के साथ लूट की घटना पर काफी हद तक विराम लग सकेगा। डिपो से करीब सौ बसों का संचालन प्रतिदिन होता है।
जिले के रोडवेज बस अड्डे से करीब सौ बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जा रहा है। बसों में यात्रा के दौरान कभी-कभी यात्रियों को टिकट के लिए फुटकर पैसे लेने के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। बसों में केवल नगद भुगतान की ही व्यवस्था होने के चलते यात्रियों को इस तरह की परेशानी से दो चार होना पड़ता था। पैसों के लेन देन में कई बार यात्रियों व परिचालकों के बीच आपस में झड़पें तक होने लग जाती थीं। इसके अलावा परिचालकों का रुपये से भरा बैग भी छीनकर भाग जाने की घटनाएं होती रहती थीं।
इन परेशानियों को देखते हुए शासन की ओर से अब बसों में भी डिजिटल सेवा के माध्यम से भुगतान करने की व्यवस्था बनाई दी गई है। डिजिटल सेवा के माध्यम से यात्रियों द्वारा किया गया भुगतान सीधे मुख्यालय के खाते में पहुंच जाएगा। फिलहाल यात्री बसों में डिजिटल व नगदी दोनों माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
दोनों माध्यमों से कर सकते हैं भुगतान
यात्रियों व परिचालकों दोनों की सुविधा को देखते हुए डिजिटल भुगतान सेवा का आरंभ कराया गया है। यात्री नगदी व डिजिटल सेवा के माध्यम से अपने टिकटों का भुगतान कर सकते हैं। -प्रेमकुमार, एआरएम