{"_id":"68150a01ff27a44a2e032f89","slug":"dhaba-will-open-between-jarwal-road-and-ghaghraghat-bahraich-news-c-98-1-slko1007-129957-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जरवलरोड व घाघराघाट के बीच खुलेगा ढाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जरवलरोड व घाघराघाट के बीच खुलेगा ढाबा
Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ रोड पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम नया ढाबा अनुबंधित करने जा रहा है। यह ढाबा जरवलरोड से घाघराघाट के मध्य होगा। इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है।
जरवलरोड व घाघराघाट के बीच पिछले दो वर्षों के अंतराल में चार से पांच ढाबे का संचालन किया जाता था, लेकिन यहां बसों का ठहराव न होने से ढाबा संचालकों ने धीरे-धीरे अपना ढाबा बंद कर दिया था। इससे इस मार्ग पर मौजूदा समय एक भी ढाबा नहीं है। परिवहन निगम ने लखनऊ रोड पर यात्रियों को यात्रा के दौरान जलपान व भोजन आदि की व्यवस्था कराने के लिए कार्ययोजना बनाई है। निगम प्रशासन ने जरवलरोड व घाघराघाट के बीच निगम से अनुबंधित ढाबा को खोलने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। निगम प्रशासन ने अनुबंधित ढाबा संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व्यक्ति परिवहन निगम के अधिकारियों से संपर्क कर ढाबा संचालित करने की जानकारी प्राप्त कर सकता है।