{"_id":"5e1df9478ebc3e4b4604dffd","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-will-come-today-bahraich-news-lko503064794","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश केे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का जिले में आगमन बुधवार को प्रस्तावित है। वह रायबोझा में सहकारिता मंत्री के पुत्र की ओर से स्थापित स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने बहराइच आ रहे हैं।
यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का बुधवार को जिले के भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह 10:45 बजे मिहींपुरवा ब्लॉक के रायबोझा गांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल रायबोझा पहुंचकर सावित्री शिक्षा निकेतन रायबोझा का शिलान्यास करेंगे। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र व स्कूल के प्रबंधक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सांसद अक्षयबर लाल गोंड कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा दोपहर 12:50 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। प्रबंधक ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही स्कूल का निर्माण शुरू होगा। उधर, डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चार थानों की फोर्स के साथ ही आला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम मोतीपुर जीपी त्रिपाठी व सीओ अरुण चंद्र के साथ अन्य अधिकारी सुरक्षा के इंतजाम में जुटे हुए हैं।