{"_id":"21bac3f9c498cc9a79e3a7c41496cca9","slug":"demotion-of-police-officers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाल को डिमोशन यातायात इंचार्ज को प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कोतवाल को डिमोशन यातायात इंचार्ज को प्रभार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर पांच इंस्पेक्टर समेत 15 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। अचानक हुए फेरबदल में नगर कोतवाल को डिमोशन थमा दिया गया है।
एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए फेरबदल किए गए हैं। इसमें निरीक्षक कपिलमुनि सिंह को खैरीघाट से विशेश्वरगंज और एसआई रामपाल यादव को विशेश्वरगंज से खैरीघाट स्थानांतरित किया गया है।
नगर कोतवाल रहे राजेंद्र कुमार वर्मा को सुजौली का प्रभारी निरीक्षक और यातायात पुलिस प्रभारी रहे निरीक्षक संजय सिंह को नगर कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइंस में रहे आरपी पांडेय को यातायात पुलिस प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
लंबे समय से जमे व विवादों में घिरे रामगांव एसओ डीपी कुशवाहा को मोतीपुर का नया एसओ बनाया गया है, जबकि यहां पर पुलिस लाइंस से संजय मिश्रा को भेेजा गया है।
नवाबगंज के निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को बौंडी और मोतीपुर के एसओ यासीन को नवाबगंज भेजा गया है। एसआई विनोद कुमार यादव को मुर्तिहा से कैसरगंज और विनोद कुमार अग्निहोत्री को कैसरगंज से मुर्तिहा का नया एसओ बनाया गया है।
बृजेश यादव को बौंडी से रानीपुर और रानीपुर एसओ केके यादव को कानूनगोपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। सुजौली के निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज शेष मणि को तिकोनीबाग का चौकी इंचार्ज बनाया गया है।