{"_id":"d83a3c5e9e6f5800fe379a0e50ae6bc1","slug":"demand-of-car-increased-in-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री इंश्योरेंस और एसेसरीज के ऑफर ने बढ़ाई कार की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री इंश्योरेंस और एसेसरीज के ऑफर ने बढ़ाई कार की डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दिवाली पर इस बार कार बाजार में भी हलचल तेज है। मिडिल क्लास फैमिली छोटी और मध्यम साइज की कार पसंद कर रहे हैं तो वहीं अपर क्लास लोग एसयूवी या फिर बड़ी कारों को तरजीह दे रहे हैं।
शहर में हुंडई, मारुति, महिंद्रा और टाटा के शोरूम हैं। इन शोरूमों पर इन दिनों लोगों का तांता लगा है। हर कोई अपने बजट और परिवार के हिसाब से कार पसंद करने में जुटा है।
कोई एक्सचेंज आफर को तरजीह दे रहा है तो कोई कंपनी की तरफ से घोषित की गई छूट पर कार खरीदने का मन बना रहा है। इन शोरूमों में अब तक 58 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
ये गाड़ियां धनतेरस के दिन डिलीवर होंगी। शहर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि दीपावली के चलते कारों पर 25 हजार से लेकर 70 हजार तक छूट चल रही है। अमूमन यह मौका कम ही आता है।
इसके चलते उन्होंने धनतेरस पर कार लेने की तैयारी की है। वहीं, देवी प्रसाद गुप्ता भी कार खरीदने के मूड में हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली पर किसी न किसी वाहन की खरीददारी करते हैं।
उसी के तहत इस बार भी कोई न कोई कार खरीदेंगे। शोरूम में कार देखा है। दो-एक दिन में बुकिंग करवा लेंगे। ग्राहकों को लुभाने के लिए शोरूम मालिकों ने भी तैयारी कर रखी है।
कोई फ्री इंश्योरेंस दे रहै है तो कई अन्य उपहार का ऑफर देकर अपने शोरूम में ग्राहकों की आमद बढ़ा रहा है।
इन ऑफरों से लुभा रहीं कंपनियां
हुंडई- कंपनी के प्रोपराइटर बुच्चन मिश्र ने बताया कि दीपावली पर एक्सेंट ब्रांड, आई 10, आई ट्वेंटी की बिक्री बढ़ी है। एक्सचेंज बोनस ऑफर ग्राहकों के लिए खुला हुआ है।
वहीं, फ्री इंश्योरेंस की भी सुविधा दे रहे हैं। इसके अलावा सीट कवर, बंफर, गार्ड का भी फ्री ऑफर चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक आठ गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा- कंपनी के जनरल मैनेजर दीपक कुमार शुक्ला का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते इस बार कार बाजार में पहले की तरह उछाल नहीं दिख रहा, फिर भी बुकिंग चल रहा है।
अब तक 18 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बोलेरो में 65 हजार, ट्यूबो, स्कॉर्पियो, वैरिटो और वाइव पर 40-40 हजार की छूट का ऑफर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। सर्विसिंग को भी तरजीह दे रहे हैं।
मारुति- कंपनी के सेल्स मैनेजर असद मेंहदी ने बताया कि 22 वाहनों की बुकिंग हुई है। धनतेरस के दिन डिलेवरी होगी। कंपनी की ओर से फाइनेंस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
साथ एक्सचेंज और कैश डिस्काउंट का भी ऑफर ग्राहकों के लिए खुला हुआ है। अल्टो पर 35 हजार और डिजायर पर 20 हजार तक की छूट चल रही है।
टाटा- कंपनी के रूरल सेल्स एक्जीक्यूटिव विकास मल्होत्रा ने बताया कि दिवाली और धनतेरस पर ग्राहकों के लिए कैश डिस्काउंट आफर खोला गया है। अब तक 10 गाड़ियों की बुकिंग हुई है।
इसके तहत टाटा स्टार व जेस्ट पर 30 हजार, इंडिगो पर 40 हजार, इंडिगो वेस्टा पर 70 हजार तक की छूट ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा गाड़ी के हिसाब से अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।