फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of missing girl found in pond, created chaos

Bahraich News: लापता बालिका का तालाब में मिला शव, मचा कोहराम

Fri, 17 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing girl found in pond, created chaos
 नवाबगंज के अलीनगर खुर्द में तालाब में बच्ची के डूबने के बाद जांच करती पुलिस व जमा लोग।
नवाबगंज (बहराइच)। अलीनगर खुर्द में खेलते समय लापता हुई एक चार वर्षीय बालिका का शव बुधवार की शाम घर के पास स्थित तालाब से मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर खुर्द निवासी आफरीन (4) मंगलवार की शाम घर के पास खेल रही थी लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में सब जगह ढूंढने के बाद भी जब बालिका नहीं मिली तो आफरीन के चाचा मतीन खां ने इसकी शिकायत थाने पर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह डूबने की आशंका में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में बालिका की तलाश करवाई लेकिन शव नहीं मिला। दिन भर तलाश के बाद शाम को एक बार फिर सीओ प्रद्युम्न सिंह की मौजूदगी में पंपिंग सेट से तालाब का पानी कम करने के बाद बालिका की तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान बालिका का शव तालाब से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया। इस दौरान थाना प्रभारी शीला यादव, प्रधान कैलाश नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed