{"_id":"62d450530ba54a3ade7d66dc","slug":"dead-body-of-married-woman-found-in-canal-bahraich-news-lko6399381120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का नहर में मिला शव
विज्ञापन
विवाहिता का नहर में मिला शव
खैरीघाट (बहराइच)। शौच के लिए निकली महिला का शव नहर में रविवार की शाम को मिला। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
खैैैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी काजल (23) पत्नी संतोष बीते कुछ सालों से अपने मायके हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव में रह रही है। रविवार की सुबह वह शौच के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हरदी थाने में महिला की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। देर शाम को थाना क्षेत्र में दहाव गांव में बहने वाली नहर में मिली। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूचना परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी। (संवाद)