{"_id":"5d9f688c8ebc3e01783426ae","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-went-to-his-in-law-s-house-bahraich-news-lko486115538","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए युवक का नहर में मिला शव
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के सराय काजी निवासी एक युवक बुधवार की रात अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। परसेंडी गांव स्थित ससुराल के पास ही नहर में गुरुवार की सुबह उसका शव मिला है। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का विवाह चार माह पूर्व ही हुआ था।
फखरपुर थाना अंतर्गत पारले चीनी मिल के पीछे वजीरगंज-कुंडासर मार्ग पर नहर में सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नहर से बाहर निकाला गया। उसकी शिनाख्त शुरू कराई गई।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक संतोष त्रिपाठी व अरविंद कुमार ने आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू की तो उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सरायकाजी गांव निवासी अहमद अली (32) पुत्र मोहम्मद उमर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर अहमद अली का पिता मोहम्मद उमर भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि अहमद की ससुराल परसेंडी गांव में है। चार माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। बुधवार की रात वह घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। अभी परिवार के लोगों ने तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।