फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of a young man found in a bloody condition on the farm

खेत पर लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव

Sun, 06 Jun 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a bloody condition on the farm
बहराइच। गौरिया गांव में एक युवक का दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे शादी करने का परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। शनिवार देर शाम खेत की रखवाली करने गए युवक का लहूलुहान शव संदिग्ध हालात में मचान पर मिला। सिर पर गोली लगी थी और पास ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। पुलिस फिलहाल आत्महत्या की बात कहते हुए जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत धनावा ग्राम पंचायत के मजरा गौरिया निवासी दिनेश चौबे (26) पुत्र लाल बहादुर 4 जून की शाम सात बजे के करीब खेत की रखवाली करने घर से निकला था। शनिवार की शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच गांव निवासी गंगेश चौबे अपने गन्ने के खेत में गया। यहां मचान पर उसने दिनेश का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ व एसओ घटनास्थल पहुंच गए। युवक के सिर पर गोली लगी थी और पास ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। एएसपी ने बताया कि शव को देखकर आत्महत्या किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पिता की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के बाद हो सकी घटना की जानकारी
मृतक दिनेश शुक्रवार की शाम घर से खेत की रखवाली करने के लिए निकला हुआ था। शनिवार की शाम तक परिजनों को कोई जानकारी ही नहीं हुई थी। शनिवार देर शाम परिजनों को शव मिलने की जानकारी हुई। उसके बाद घर में कोहराम मच गया।

दूसरी जाति की लड़की से करता था प्रेम
प्रारंभिक पूछताछ व जांच के दौरान एक दूसरी जाति की लड़की से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। परिवार के लोग दूसरी जाति में शादी करने का विरोध कर रहे थे। संभावना है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व फोरेंसिंक जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
-अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed