{"_id":"5df1198c8ebc3e87d4687d74","slug":"dead-body-found-at-road-site-bahraich-news-lko497221195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के किनारे गड्ढे में मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के किनारे गड्ढे में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। लखनऊ हाईवे पर चुरईपुरवा गांव के निकट गड्ढे में बुधवार की सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान गोंडा निवासी के रूप में हुई है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर ग्राम सभा मुस्तफाबाद के चुरईपुरवा मजरे के निकट हाईवे से सटे एक गड्ढे में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की साइकिल मार्ग के दूसरे तरफ कुछ दूरी पर मिली है। वहीं आसपास की झाड़ियों में तलाशी लेने के दौरान उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ मिला है। मोबाइल से पुलिस ने उसके घर पर संपर्क साधा।
विज्ञापन
जिस पर उसकी पहचान गोंडा जनपद के थाना करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पिपरी निवासी रामसंवारे (35) पुत्र मिश्रीलाल के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में मौत होने की संभावना है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।