{"_id":"65905a93ae12d3b4980d6637","slug":"dead-body-bahraich-news-c-98-1-slko1013-8275-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 30 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। बौंडी क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर के मुजेही टेपरा निवासी गुड्डू भास्कर (28) अपनी ससुराल हरदी क्षेत्र के कोलैला गांव गया था। शनिवार सुबह गुड्डू का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला। उसके भाई प्रमेश भास्कर ने हरदी थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर गुड्डू को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि गुड्डू का पैसा उसके ससुर मोलहे के पास था। वह पैसे लेने के लिए गुड्डू ससुराल गया था, जहां सास, ससुर व साले ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गुड्डू का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।