फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dabangs beat up two families in Payagpur

पयागपुर में दबंगों ने दो परिवारों को पीटा

Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dabangs beat up two families in Payagpur
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौंसले बुलंद हैं। दबंगो के आगे पुलिस की कार्रवाई बौनी नजर आ रही है। कई महीनों से दलित परिवार का दबंगों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है और पुलिस मामूली कार्रवाई करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रही है। हाल यह है कि दो से तीन महीने चक्कर काटने के बाद पयागपुर पुलिस पीड़ितों का मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे ही ताजे दो मामले सामने आए है। जिसमें पुलिस ने पीड़ितों को महीनों थाने के चक्कर कटवाए। तब जाकर उनका मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। सीओ पयागपुर राजीव सिसौदिया ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ है तो थानाध्यक्ष से बात की जाएगी। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि थाने पर आने वाले सभी फरियादियों की समस्या सुनकर उसका निस्तारण किया जाए। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

केस-1
पयागपुर थाना क्षेत्र के बनघुसरा निवासी शिव कुमार ने गांव के ही अरुण कुमार, हेमराज, जीवनलाल व श्याम जी पर आरोप लगाया कि बीते 29 अक्तूबर 2021 को जबरन जमीन कब्जा कर ली मना करने पर दबंगों ने मारा पीटा और जातिसूचक गालियां दी। जब थाने गए तो पुलिस मामले को टरकाती रही। जब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, तब जाकर पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बावजूद दबंग लोग धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
पयागपुर थाना क्षेत्र के ककरहा कुट्टी गांव निवासी अकबाल सिंह, गोवर्धन सिंह, हरि बहादुर सिंह व मनोज सिंह पर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के कारण छह फरवरी को जब सामान लेकर वापस घर आ रहे थे। तभी विपक्षियों ने आगे आकर साइकिल को धकेल दिया और जातिसूचक गालियां दी। उसके बाद से लगातार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाने का चक्कर काटता रहा। उसके बाद जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित काफी डरा व सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed