{"_id":"681900af470242e17c017935","slug":"current-of-accident-is-running-from-dilapidated-pole-family-in-panic-bahraich-news-c-98-1-slko1011-130096-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जर्जर पोल से दाैड़ रहा हादसे का करंट, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जर्जर पोल से दाैड़ रहा हादसे का करंट, दहशत में परिवार
Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
मटेरा के सरैया में मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन।
मटेरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत सरैंया में बिजली विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक घर के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटी हुई लकड़ी की बल्ली के सहारे गुजारी गई है। इस स्थिति से स्थानीय निवासी मदनलाल और उनका परिवार गहरे भय में जीवन यापन कर रहा है।
मदनलाल ने बताया कि विभाग ने लाइन को सहारा देने के लिए उनके घर के बाहर एक बल्ली लगाई थी, जो महीनों पहले ही टूट चुकी है। इसके बावजूद अब तक विद्युत पोल नहीं लगाया गया है। उन्होंने उपकेंद्र पर कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि आंधी या तेज हवा के समय पूरे घर में दहशत फैल जाती है। बच्चों को छत पर जाने से रोक दिया गया है, ताकि कोई हादसा न हो। विद्युत विभाग को इस खतरे की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। थक-हारकर अब मदनलाल ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र देकर इस खतरनाक लाइन को हटवाने और स्थायी पोल लगाने की मांग की है।