फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Culvert broken, people have problems in traffic

पुलिया टूटी, लोगों को आवागमन में दिक्कतें

Mon, 09 Dec 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Culvert broken, people have problems in traffic
बहराइच के जरवल ब्लाक के धनसरी मार्ग पर टूटी पुलिया। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। धनसरी से परसोहर जाने वाले मार्ग का निर्माण दो माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने कराया था, लेकिन मार्ग के बीच में टूटी पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। पुलिया टूटी होने से आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब सबसे अधिक समस्या गन्ना किसानों को हो रही है। किसान इसी मार्ग सेे गन्ना लेकर चीनी मिल को जाते हैं। इससे परेशान किसानों के साथ भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष ने डीएम को पत्र भेजकर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम धनसरी से परसोहर जाने वाले मार्ग का निर्माण दो माह पूर्व पीडब्ल्यूडी ने कराया था। मार्ग के बीच में ही पुलिया भी पड़ती है। लेकिन पुलिया का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने नहीं कराया है। पुलिया क्षतिग्रस्त है और रोड की गिट्टियां उखड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से हरचंदा, मनेहरा, धनसरी, मदारपुर, रसूलाबाद, करनैडीहा आदि गांवों के गन्ना किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड ले जाते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण किसान अपना गन्ना करीब 15 किलोमीटर घूमकर आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष धर्मचंद महेश ने शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजकर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्या ने बताया कि विभाग से बात करके जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed