फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CRPF personnel tore policeman's uniform

Bahraich News: सीआरपीएफ कर्मी ने फाड़ी पुलिसकर्मी की वर्दी

Mon, 09 Sep 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 09 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel tore policeman's uniform
नशे में उत्पात मचाने वाला सीआरपीएफ कर्मी। -संवाद
बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे व घंटाघर पर शनिवार रात नशे में धुत्त सीआरपीएफ कर्मी ने जमकर बवाल काटा। रास्ते में लगे ठेलों के संचालकों को डंडे से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की और एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और बिल्ला नोच डाला।
विज्ञापन


प्रयागराज के हड़िया शोदाबाद निवासी मनीष श्रीवास्तव (45) ने रविवार की रात नशे की हालत में बस स्टैंड और घंटाघर चौक पर जमकर बवाल काटा। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने सामने आने वाले हर इंसान के साथ मारपीट व गालीगलौज की। इसके बाद उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस जब उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी तो रास्ते में उसने चलती बाइक से कूदने की कोशिश की। इसके चलते बाइक सवार पुलिसकर्मी सड़क पर गिर कर चोटिल हो गए। मनीष ने दोबारा बवाल काटते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और बिल्ला-नेमप्लेट नोच डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की पूरे शहर में चर्चा रही। मनीष को लेकर बताया जा रहा है कि वह सीआरपीएफ कर्मी है और कश्मीर में तैनात था। वर्तमान में वह बर्खास्त चल रहा है और छोटी बाजार स्थित अपनी ससुराल आया था। नगर कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed