{"_id":"bb3eb9331680b5ecf7a7789f0ce6b723","slug":"crops-drowned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा के पानी से फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा के पानी से फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 10 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनापुर (श्रावस्ती)। नहर में शनिवार को अचानक पानी छोड़ दिए जाने से तुलसीपुर क्षेत्र में कई बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे किसानों को खेत में काटकर डाली गई फसल के खराब होने के आशंका सताने लगी है।
क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि जब फसलों को पानी की जरूरत थी तब विभाग की ओर से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, और अब जब फसल काट दी है तो अचानक आए पानी से खेतों में जलभराव हो गया है।
खेतों में पानी भरने की सूचना किसानों ने विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन इसके बाद भी नहर में पानी कम नहीं हुआ है। इससे किसानों में आक्रोश है।
सोनवा थाना क्षेत्र में पड़ने वाली सरयू नहर के नानपारा तुलसीपुर रजबहा में विगत डेढ़ माह से पानी नहीं था। ऐसे में पानी के अभाव में सूख रही फसलों को बचाने के लिए किसानों ने निजी पंपिंग सेटों का सहारा लेकर सिंचाई की।
विज्ञापन
अब जब किसी तरह धान की फसल कटने लगी है तो शनिवार को अचानक रजबहा में सिंचाई विभाग कई ओर से पानी छोड़ दिया गया है। इससे तुलसीपुर निवासी बच्छराज के पांच बीघे, रामगोपाल सेठ के तीन बीघे, लोकनाथ वर्मा के 12 बीघे, खुशीराम वर्मा के पंद्रह बीघे खेत सहित कई अन्य किसानों के खेतों में जलभराव हो गया है।
इन किसानों के खेतों में धान की फसल काटकर डाल दी गई थी। इससे अब किसानों को फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रजबहा के गेट संचालक जंगली प्रसाद को दी तो उसने बिना अवर अभियंता के आदेश के पानी नहीं रोकने की बात कही।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी गुलाम सरवर से की है। उपजिलाधिकारी ने रजबहा बंद कराने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम तक ऐसा नहीं हो सका। खेतों में पानी भरने से आसपास के किसान परेशान हैं।