फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crops drowned due to cut in canal

इमामगंज नहर कटी, 500 बीघा फसल डूबी

Mon, 21 Sep 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 21 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। इमामगंज रजबहा नहर सोमवार को पानी के अधिक दबाव के कारण रमपुरवा और पन्नहा गांव के पास दो स्थानों पर कट गई। इसके चलते 500 बीघा से अधिक धान और गन्ने की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। नहर के किनारे बसे पांच ग्रामीणों के घरों में भी पानी घुस गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने एक्सईएन को कटी नहर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं लेकिन देर शाम तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। खेतों में जलभराव से फसलों के सड़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


सरयू की इमामगंज रजबहा नहर महसी तहसील के रमपुरवा गांव से होते हुए कैसरगंज की ओर जाती है। अभी तक नहर सूखी थी लेकिन दो दिन पहले अचानक पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई न होने और पानी के तेज दबाव के चलते नहर रमपुरवा और पन्नहा गांव के पास सोमवार सुबह अचानक कट गई। नहर का पानी गन्ना, धान और मक्का के खेतों में भर गया है। 500 बीघा से अधिक की खेती पूरी तरह जलमग्न हो गई है। 

रमपुरवा निवासी रामचंदर, बृजेश कुमार, सुनील अवस्थी, संतोष शरत चंद्र, सुबेदार, ननकऊ, अशर्फी लाल, जानकी प्रसाद, सुरेंद्र शुक्ला, रामादेवी, सरयू प्रसाद आदि ने बताया कि धान, गन्ना और मक्के के खेतों में अगर पानी तीन से चार दिन तक रुका रहा तो फसल पूरी तरह से सड़ जाएगी।


उधर, नहर के किनारे बसे लालता प्रसाद, झगरू, दिनेश कुमार, कैलाश और जयंती के घरों में भी पानी भरने से अफरा तफरी की स्थिति बनी हुई है।  उपजिलाधिकारी सीपी तिवारी ने बताया कि नहर कटने से खेत और घरों के जलमग्न होने की सूचना मिली थी। इस मामले में सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता एके सिंह को सूचना दी गई है। कटी नहर को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed