फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crocodile preyed on woman who had set out to attend wedding in Bahraich

UP News: मगरमच्छ ने महिला को बनाया निवाला, लोगों ने जबड़े से छुड़ाई लाश; खौफनाक मंजर देख हर कोई कांप गया

Sun, 05 Jul 2026 11:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 05 Jul 2026 11:58 AM IST
सार

बहराइच में शादी में जाने को निकली महिला को मगरमच्छ ने निवाला बना लिया। सरयू नहर में लोगों ने क्षत-विक्षत लाश मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाई। खौफनाक मंजर ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
crocodile preyed on woman who had set out to attend wedding in Bahraich
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बहराइच में शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली महिला की रविवार सुबह दर्दनाक मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव सरयू नहर में मगरमच्छ के मुंह में दबा मिला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ शव छोड़कर पानी में उतर गया। जब शव बाहर निकाला गया तो उसका एक पैर मगरमच्छ खा चुका था और शरीर पर कई गहरे जख्म थे।

विज्ञापन


बिछिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया के मोहकमपुरवा गांव निवासी केतकी (55) शनिवार शाम पड़ोसी गांव हजारीपुरवा में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन


लोगों ने मगरमच्छ के जबड़े से शव छुड़ाकर बाहर निकाला

रविवार सुबह करीब 9 बजे रमपुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने सरयू नहर के 10 नंबर पुल से लगभग 600 मीटर दूर एक मगरमच्छ को महिला का शव मुंह में दबाए देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद वर्मा और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाकर मगरमच्छ के चंगुल से शव छुड़ाकर बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। लेखपाल अरुण कुमार और ग्राम प्रधान अजीज अहमद की मौजूदगी में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ।

बारिश के बाद बढ़ी दहशत

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कतर्नियाघाट क्षेत्र में बारिश के बाद मगरमच्छ नदी, तालाब और नहर से निकलकर मैदानी इलाकों में पहुंच रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

परिवार में मचा कोहराम

केतकी की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए। गांव में मातम पसरा है और ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed