फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth murdered, relatives suspected

युवक की हत्या, रिश्तेदारों पर शक

Fri, 30 Sep 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारों के बुलाने पर उनके साथ गए एक युवक की हत्या कर दी गई। दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह राजापुर कला गांव के निकट बांस की कोठी से लटका मिला। मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। साले ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की तहरीर दी है। युवक को बुलाकर ले जाने वाले लोग फरार हैं। इनमें एक महिला भी है। 
विज्ञापन

पयागपुर क्षेत्र में राजापुर कला गांव के निकट ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह बांस की कोठी में एक युवक का शव लटका देखा। उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पूछताछ की लेकिन स्थानीय ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर सके। युवक के शरीर पर चोट के  निशान भी थे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद रानीपुर क्षेत्र के कलुआपुर निवासी भदई परिवारीजनों के साथ पयागपुर पहुंचा और अपने बहनोई जगदीश के गायब होने की बात पुलिस को बताई। इस पर थानाध्यक्ष ने राजापुर कला गांव में मिले शव की फोटो और कपड़े दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदई ने शव की पहचान अपने बहनोई जगदीश के रूप में की। भदई ने एसओ को बताया कि हुजूरपुर थाना अंतर्गत निगोहीकला गांव निवासी जगदीश (45) पुत्र मंगरे 15 साल से रानीपुर के कलुआपुर स्थित ससुराल में रह रहा था। दो दिन पूर्व जगदीश के रिश्तेदार बेचू, राधेश्याम व सुरेश की पत्नी जरूरी काम की बात कहकर उसे बुला ले गए थे।


इसके बाद से उसका पता चला नहीं। बुलाकर ले गए रिश्तेदारों भी लापता हैं। भदई का कहना है कि जगदीश को बुलाकर ले गए लोगों ने ही उसकी हत्या कर शव को बांस की कोठी में टांगा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के साले का बयान दर्ज करने के बाद तहरीर ली गई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed