{"_id":"575ae78a4f1c1bca389c66e1","slug":"youth-murdered-body-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से ससुराल मिलने गए रामनिवास (25) की शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो रामनिवास के गले, चेहरे व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं।
मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि सोची समझी चाल के तहत पत्नी ने फोन कर रामनिवास को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या करा दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजरिया के मजरा दुलहा गांव निवासी रामनिवास पुत्र सूरज प्रसाद का विवाह पांच वर्ष पूर्व मोतीपुर थाना अंतर्गत पकड़िया दीवान गांव निवासी ननकई के साथ हुआ था, लेकिन विवाह के बाद से पति-पत्नी में अनबन रहने लगी थी, लेकिन जैसे-तैसे दंपती का गुजर-बसर हो रहा था।
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व ननकई सामान समेटकर मायके चली गई। हालांकि इस बीच ननकई और रामनिवास के मध्य मोबाइल पर बातचीत होती रही। गुरुवार शाम को ननकई ने रामनिवास के मोबाइल पर फोन कर मिलने के लिए गांव बुलाया।
इस पर रामनिवास ने घर में मौजूद अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को पत्नी के बुलाने की जानकारी दी और तैयार होकर ससुराल चला गया। लेकिन देर रात उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रामनिवास के भाई व परिवार के अन्य सदस्यों ने फोन कर हालचाल जानने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
इस पर परिवार के लोग सशंकित हो उठे। शुक्रवार सुबह रामनिवास का शव पकड़िया दीवान गांव के बाहर खेत में मिलने की सूचना परिवारीजनों को हुई तो सभी बिलख पड़े। आनन-फानन में भाई नरेश और हेमराज परिवारीजन के साथ पकड़िया दीवान गांव पहुंचे। भाइयों ने शव की शिनाख्त रामनिवास के रूप में की।
शव के चेहरे, पीठ पर चोटों के निशान थे। गले पर दबाव का निशान मिला है। इससे लग रहा है कि पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या की गई और शव को खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अशरफ परवेज, सीओ अजय भदौरिया दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
सीओ ने बताया कि गला दबाकर हत्या किये जाने का पता चल रहा है। मृतक के भाइयों ने भी ससुराल से अनबन होने के चलते पत्नी पर हत्या का शक जताया है। ऐसे में उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। सीओ ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है।