{"_id":"5976359b4f1c1b3a088b46a7","slug":"young-man-s-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मारी गोली
अमर उजाला/बहराइच
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलसिंहपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार देर रात एक ग्रामीण ने पड़ोसी युवक को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी फरार है। वहीं, युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलसिंहपुर गांव निवासी कुंदन और माखन के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। रात करीब आठ बजे कुंदन (27) पुत्र अमरप्रसाद खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर बैठकर आराम कर रहा था। तभी पट्टीदार माखन ने कट्टे से कुंदन पर फायर झोंक दिया।
हाथ में गोली लगते ही कुंदन जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना के बाद थानाध्यक्ष हरिसिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर पड़ोसी माखन पुत्र शंकर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।