फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   young man died in an accident

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, हंगामा

Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
young man died in an accident
बहराइच। असोम रोड पर बुधवार दोपहर बोलरो की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बोलरो मालिक ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए मृतक के घर वालों ने अस्पताल में ही वाहन मालिक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। पुलिस के समझाने पर भी जब तीमारदार नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर अधेड़ की जान बचाई।
विज्ञापन


परिवारीजनों और सिपाहियों में भी हाथापाई हुई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसिया निवासी रिजवान उर्फ सूफियान (18) बुधवार दोपहर साइकिल से असोम रोड पर गल्ला मंडी चौकी की तरफ आ रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने रिजवान की साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह देख गाड़ी के चालक व स्वामी मोहन रस्तोगी (53) पुत्र मनोहर लाल रस्तोगी निवासी सखैय्यापुरा ने रिजवान को टेंपो से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच रिजवान के सगे-संबंधी भी अस्पताल पहुंच गए। लेकिन, डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन रस्तोगी की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इसकी सूचना पाकर पहुंचे नगर कोतवाल संजय सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

नगर कोतवाल ने आक्रोशित तीमारदारों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वे मोहन को पीटते रहे। सिपाहियों से भी हाथापाई शुरू कर दी।

इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए मोहन रस्तोगी की जान बचाई। पुलिस ने सज्जन, सलमान, अफजल, रंपत के अलावा वाहन स्वामी मोहन रस्तोगी को हिरासत में लिया है।

नगर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed