फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   worker died in an accident, two injured

स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, श्रमिक की मौत, दो घायल

Wed, 06 Jan 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 06 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज से यूकेलिप्टस के लट्ठे लादकर प्लाईवुड फैक्ट्री जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टेयरिंग फेल होने से मंगलवार देर रात नहर पुल के पास पलट गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर सवार एक श्रमिक की लट्ठों से दबकर मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज गांव के कमचियारा गांव निवासी बाउर ने यूकेलिप्टस के पेड़ खरीदे थे। बाउर इन पेड़ों की कटान करवाकर उन्हें अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्लाईवुड फैक्ट्री भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के तहत मंगलवार देर रात बाउर पुत्र मेड़ई मथुरा गांव निवासी श्रमिक मिथिलेश (25) पुत्र मुलीम और आत्माराम (30) पुत्र मैकूलाल के साथ यूकेलिप्टस पेड़ के काटे गए लट्ठों की लदान करने पहुंचा।


ट्रॉली पर लट्ठों को लादकर देर रात बाउर स्वयं ट्रैक्टर लेकर श्रमिकों के साथ नानपारा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के लिए रवाना हुआ। श्रमिक आत्माराम बाउर के साथ ट्रैक्टर पर बैठा था जबकि मिथिलेश लट्ठों के ऊपर रजाई ओढ़कर
लेट गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली जब नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर महादेवा के निकट नहर पुलिया के पास पहुंची तभी स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन जब लट्ठे हटाकर मिथिलेश को निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। चालक बाउर और आत्माराम जख्मी हुए हैं।

इन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मिथिलेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed