फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wood laden trolley overturned, labour died

लकड़ी लदी ट्रॉली पलटी मजदूर की गई जान

Mon, 07 Dec 2015 10:38 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी पार राप्ती के कछार से रविवार शाम लकड़ी का अवैध कटान कर उसे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर देर रात भंगहा की ओर लाया जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा चौकी अंतर्गत धोबियनपुरवा गांव के निकट पहुंची अचानक लकड़ी लदी ट्रॉली अनियंत्रित हो पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रॉली पर सवार मजदूर भंगहा क्षेत्र के सलारपुर निवासी पृथ्वीराज (30) पुत्र पोद्दार की लकड़ी के नीचे दब जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर मजदूरों द्वारा लकड़ी को हटा कर पृथ्वीराज की लाश को बाहर निकाला गया। जिसकी सूचना पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों द्वारा लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा रामयतन वरुण बताते हैं कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। यदि परिवारीजनों द्वारा सूचना अथवा तहरीर दी जाती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed