फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   women's thief gang caught

बैट्री चुराने वाले महिला गिरोह का भंडाफोड़, एक धरी गई

Tue, 22 Sep 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 22 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर में बैट्री चुराने वाली महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार दोपहर छावनी बाजार की एक दुकान में दुकानदार को चकमा देकर बैट्री पार कर रही एक महिला को लोगों ने रंगे हाथों धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा सोमवार को एक अन्य दुकान से गिरोह की सदस्यों ने तीन बैट्रियां चुरी लीं। चार सदस्यीय ये गिरोह दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के छावनी बाजार निवासी नेशनल रेडियो हाउस की दुकान पर मंगलवार दोपहर दो महिलाएं 12 वोल्ट की बैट्री खरीदने पहुंचीं। दुकान के प्रोपराइटर रामशंकर गुप्ता ने मोलभाव के दौरान महिलाओं को पांच हजार से आठ हजार कीमत में बैट्रियां दिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान लगभग सात हजार की एक बैट्री का मोलभाव कर महिलाओं ने उसे रिक्शे पर रखवाया। इतने में रेशमा नाम की महिला ने अपने बच्चे के लिए दुकानदार से पानी मांगा।

रामशंकर जब बच्चे के लिए पानी का इंतजाम कर रहा था तभी रिक्शे पर रखवाई गई बैट्री लेकर उसकी सहयोगी महिला भाग निकली। बच्चे को पानी पिलाने के बाद जब रेशमा भी जाने लगी तो रामशंकर ने पैसा मांगा। इस पर रेशमा ने बैट्री खरीद से ही इंकार कर दिया। तब व्यवसायी को मामला समझते देर नहीं लगी।

रामशंकर ने शोर मचाकर आसपास के दुकानदारों को इकट्ठा कर लिया। थाने पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गुल्लाबीर कॉलोनी निवासी रेशमा के रूप में हुई है।

मामला सामने आने के बाद छावनी बाजार निवासी भारत बैट्री प्रतिष्ठान के मालिक फैजान अहमद ने बताया कि सोमवार को इसी तरह चकमा देकर उनकी दुकान से भी महिलाओं ने तीन बैट्रियां उड़ाई हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से अधिक है।


थानाध्यक्ष सरफराज ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह में तीन और महिलाएं हैं। सभी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed