{"_id":"575aed494f1c1b23379c65d5","slug":"woman-dies-of-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
मौत से दुखी परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड क्षेत्र में बुधवार रात आई आंधी के दौरान पोल टूटने से बिजली के तार जमीन पर गिर गए। इसके बावजूद उनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद पोल को दुरुस्त नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह तार के करंट से झुलसकर एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
जरवलरोड क्षेत्र में ग्राम सभा धनराजपुर निवासी देवीसरन के मकान के ऊपर से बिजली एचटी लाइन गुजरी है। बुधवार रात आंधी-पानी के समय विद्युत पोल टूटकर मकान के ऊपर गिर गया था। उसके तार आंगन व दीवार पर फैले थे।
इसकी सूचना उपकेंद्र पर दी गई जिस पर पावर कार्पोरेशन ने सप्लाई बंद कर दी लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक सप्लाई फिर चालू कर दी गई। शुक्रवार सुबह देवीसरन की पत्नी बृजवासा (28) आंगन में झाड़ू लगाते समय विद्युत तार की संपर्क में आ गई। करंट लगते ही झुलसकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े। बृजवासा को छुड़ाने की कोशिश की गई लेकिन सफल नहीं हुए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर विद्युत सप्लाई बंद की गई। गौरतलब हो कि जो विद्युत लाइन टूटकर गिरी वह 11 हजार वोल्ट की है। हलका सिपाही मौके पर पहुंचे।
राजस्व कर्मी गिरधारीलाल की मौजूदगी में पंचनामा भर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। करंट की चपेट में आने के दौरान बृजवासा की गोद में एक वर्षीय बेटी दिव्यांशी थी। किसी तरह बृजवासा गोद से मुन्नी को दूर फेंकने में सफल हो गई। इसके चलते मासूम की जान बच गई। गौरतलब है कि महिला की एक चार वर्षीय बेटी सरोजिनी भी है।