फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife,s murder to the beaten

पत्नी को पीटकर मार डाला

Tue, 30 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 30 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Wife,s murder to the beaten
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मल्लू भगतपुरवा मजरा निवासी एक महिला को उसके पति ने सोमवार की रात लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि सब्जी में नमक कुछ अधिक हो गया था। इस दौरान बच्चों ने चारपाई के नीचे छिपकर जान बचाई। सुबह बच्चों ने ननिहाल में मामा को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी पति को दोपहर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीलकोठी के मजरा मल्लू भगतपुरवा निवासी माधुरी वर्मा (50) ने प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात परिवारीजनों के लिए खाना बनाया। सब्जी में नमक अधिक हो गया। इसी बात को लेकर पति नवरत्न से रात 10 बजे विवाद होने लगा। कहासुनी के बाद दोनों में हाथापाई हुई।
विज्ञापन


माता-पिता को झगड़ते देख बच्चे घर मेें चारपाई के नीचे छिप गए। इसी दौरान शराब के नशे में धुत नवरत्न ने पत्नी माधुरी को लाठियों से पीटकर मार डाला। बच्चे पूरी रात घर में छिपे रहे। पत्नी की हत्या के बाद नवरत्न घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बच्चों ने पड़ोसियों की मदद से ननिहाल में घटना की जानकारी दी। इस पर मृतका माधुरी के भाई पिंटू मौके पर पहुंचे। उन्होंने नानपारा पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुधीर कुमार ने गांव पहुंचकर माधुरी के शव को कब्जे में लिया। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। बच्चों ने भी पिता द्वारा मां को पीटने की बात बताई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिंटू की तहरीर पर पति नवरत्न के खिलाफ पारिवारिक हिंसा व हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। घटना के बाद से फरार नवरत्न को दोपहर बाद नानपारा के पूर्वी रेल क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसने पूछताछ के दौरान शराब के नशे में पत्नी की पीटकर हत्या करने की बात कुबूली है। 


प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि माधुरी वर्मा के पति की पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। इस पर उसने अपने देवर नवरत्न से विवाह कर लिया था। पहले पति से माधुरी वर्मा के पांच संतानें हैं। जबकि दूसरे पति से एक बेटा है। लेकिन पारिवारिक कलह को लेकर आए दिन विवाद होता था। इसकी पुष्टि आसपड़ोस के लोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed