{"_id":"c56019133cb057a1e097e95077e18dda","slug":"violation-of-code-of-conduct-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महसी में 500 ग्रामीणों को बांटे भगवा गमछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महसी में 500 ग्रामीणों को बांटे भगवा गमछे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 29 Sep 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी साम दाम दंड भेद अपनाने लगे हैं। आचार संहिता का भी खुलेआम उल्लंघन शुरू कर दिया है।
महसी में मंगलवार को इसका नमूना देखने को मिला, जहां भगवानपुर-चहलारीघाट मार्ग पर भाजपा समर्थक प्रत्याशी ने भगवा गमछा बांटा। बहराइच सांसद की मौजूदगी में एक घंटे के भीतर करीब 500 ग्रामीणों को गमछा दिया गया। जब मीडिया कर्मी पहुंचे तो लोग खिसकने लगे।
मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। भाजपा ने सांसद के सदर विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता को वार्ड नंबर 28 से जिला पंचायत सदस्य के लिए समर्थन दिया है।
नामांकन के बाद हरिश्चंद्र मंगलवार दोपहर लाव-लश्कर के साथ भगवानपुर-चहलारी मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे। उनके साथ बहराइच सांसद और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी था। यहां एक चौपहिया गाड़ी में गमछे लाए गए थे। खबर फैलते ही ग्रामीण गमछा लेने के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन
एक घंटे में लगभग 500 ग्रामीणों को गमछे देकर हरिश्चंद्र को वोट देने की अपील की गई। भनक लगते ही मीडियाकर्मी पहुंचने लगे तो प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रचार करने की बात कहकर गाड़ी से निकल लिए।
वोटरों को पिलाने के लिए बन रही थी 500 लीटर शराब
बहराइच/मिहींपुरवा। कोतवाली मुर्तिहा पुलिस और स्वाट टीम ने नकौहापुरवा गांव में छापेमारी कर शराब की अवैध भट्ठी पकड़ी है। दो लोगों को पांच सौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी का कहना है कि पंचायत चुनाव में परोसने के लिए यह शराब बनाई जा रही थी।
पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने बताया कि स्वाट टीम और पुलिस को पंचायत चुनाव के लिए शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम नकौहापुरवा में स्वाट टीम प्रभारी संजय दूबे और प्रभारी निरीक्षक राजाराम यादव ने छापा मारा। यहां गांव के बाहर झाड़ियों के बीच बड़े पैमाने पर शराब बनती मिली।
घेराबंदी कर मौके से गांव निवासी सहजराम यादव पुत्र भगवान और परशुराम पुत्र नान्हू को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 500 लीटर अवैघ शराब बरामद की गई, जबकि पांच हजार लीटर लहन भी बरामद हुआ। लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट करा दिया है।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि पंचायत चुनाव में शराब की बढ़ती मांग के मद्देनजर अवैध शराब भारी मात्रा में तैयार की जा रही थी। इस शराब को प्रत्याशियों के माध्यम से बिक्री कर मतदाताओं को दिया जाता। एसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शराब व असलहों की बिक्री के खिलाफ सभी थानों को अलर्ट कर छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।