फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   villagers beated lekhpal

वसूली कर रहे लेखपाल को ग्रामीणों ने धुना

Thu, 06 Aug 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 06 Aug 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा तहसील गेट पर गुरुवार दोपहर फसल नुकसान का चेक वितरण करने पहुंचे लेखपाल को ग्रामीणों ने पीट दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन करते हुए लेखपाल पर अपने पुत्र के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया।

उधर, लेखपाल ने छह ग्रामीणों को नामजद करते हुए वितरण के दौरान चेक छीनने, मारपीट और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करने की तहरीर दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लेखपाल की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। 

तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला मकनपुर के ग्रामीणों को गुरुवार को तहसील में फसल नुकसान का चेक वितरण करने करने के लिए बुलाया गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि  तहसीलदार की जगह लेखपाल समयदीन अपने पुत्र संजय के साथ बलहा ब्लॉक परिसर में चेक वितरण कर रहे थे। आरोप है कि वह अपने पुत्र के माध्यम से पैसे वसूलकर चेक दे रहे थे। इसका विरोध करने पर लेखपाल वहां से अभिलेख समेटकर खिसकने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तहसील गेट पर लेखपाल को रोक लिया गया तो उसमें और ग्रामीणों में कहासुनी शुरू हो गई। अपशब्दों का जमकर प्रयोग हुआ। दोनों पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल ने ग्रामीणों पर व ग्रामीण लेखपाल तथा उनके समर्थकों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया। इसी दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण अवैध वसूली के खिलाफ आक्रोशित हो उठे।

ग्रामीण महराज सिंह, अवतार, स्वामी दयाल, हनुमान, भगत, दूबर, लखन, कुबेर, कंहईलाल, कैलाश यादव, हंसराज, सुनीता, लज्जावती, रामदुलारे, माधवपाल सिंह समेत 50 से अधिक लोगों ने तहसील गेट पर लेखपाल के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उधर, लेखपाल समयदीन का आरोप है कि गांव में चेक वितरण पर सभी विवाद करने लगते थे। जिस पर सभी को तहसील बुलाया गया था लेकिन गांव निवासी तीरथ सिंह ने यहां पर वितरण के दौरान चेक छीनने का प्रयास किया।

लेखपाल का कहना है कि जब वह चेक और अभिलेख बचाने का प्रयास कर रहा था, तभी तहसील गेट पर उस पर हमला किया गया।

इस मामले में लेखपाल ने गांव निवासी तीरथ, इंद्रपाल, प्रहलाद, सुरेंद्र, बाबू और प्रदीप सिंह को नामजद करते हुए तहरीर दी है। घटना से आक्रोशित लेखपाल संघ भी कोतवाली पहुंच गया है। लेखपाल संघ के पदाधिकारी ग्रामीणों पर आरोप लगा रहे हैं।


मामले की संवेदनशीलता देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी, राजा    बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल भारी पुलिस बल के चलते हालात काबू में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed