{"_id":"b1bf6b8ab9dc77addec30784fb3bf96f","slug":"two-students-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल को निकले दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल को निकले दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/राजीचौराहा। कैसरगंज और हरदी थाना क्षेत्र के दो छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
कैसरगंज के मोहल्ला रामजानकी मंदिर निवासी देवेंद्र कुमार का 15 वर्षीय पुत्र अनूप डिहवा शेरबहादुर सिंह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है।
वह बुधवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला लेकिन घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन अनूप का सुराग नहीं लगा। परिवारीजनों ने थाने पर तहरीर दी है।
वहीं, हरदी के ठेकेदारपुरवा निवासी आज्ञाराम का पुत्र रवि (14) क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय बाल शिक्षा निकेतन में कक्षा पांच का छात्र है। वह भी बुधवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
देर शाम तक बेटे के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने स्कूल के शिक्षकों से संपर्क साधा तो सभी ने छात्र के स्कूल न आने की बात बताई। खोजबीन के बाद भी रवि का सुराग नहीं लग सका।
छात्र की मां शोभावती का कहना है कि बुधवार देर रात रवि ने गोंडा स्थित एक पीसीओ से फोन किया था। सिर्फ इतना कहा था कि वह गोंडा पहुंचा है। इसके बाद फोन कट गया।
मां ने बेटे के अपहरण की आशंका जतायी है। यह भी बताया कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश है। थानाध्यक्ष शुभसुचित वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।