फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two smugglers cought with six women

छह युवतियों संग दो मानव तस्कर पकड़े

Thu, 14 Mar 2019 10:15 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दो नेपाली तस्करों को छह युवतियों के साथ पकड़ा। तस्कर युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने की फिराक में थे। वहां से इन युवतियों को तुर्किस्तान भेजना था। युवतियों को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। तस्करों को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देववर्मन ने बताया कि बुधवार देर रात को एसएसबी के जवान नेपाल व भारत से आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे थे। देर शाम को नेपाल से एक प्राइवेट बस आती दिखी। इसमें कई युवतियां सवार थी।
विज्ञापन


एसएसबी के जवान बस में सवार यात्रियों से जानकारी लेने लगे। पूछताछ में पता चला कि दो तस्कर छह नेपाली युवतियों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं। एसएसबी की टीम ने छह युवतियों व दो तस्करों को बस से नीचे उतारा। इसके बाद सभी को एसएसबी मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों की पहचान सुमन तमांग पुत्र मन बहादुर तमांग निवासी वार्ड नंबर दो नुवाकोट नेपाल व आइती तमांग पत्नी कंचमन तमांग निवासी सलेमन वार्ड नंबर दो जिला नुवाकोट नेपाल के रूप में हुई है। बरामद युवतियां नेपाल के नुवाकोट, रासुवा व गोरखा जिले की रहने वाली हैं। सभी की उम्र 18 से 22 वर्ष के मध्य है।


युवतियों को नेपाल सीमा परिक्षेत्र में महिला तस्करी पर काम करने वाली संस्था टीनी हैंड्स की इंचार्ज अंबिका पुन व शेल्टर इंचार्ज मनीषा खड़का के सुपुर्द कर दिया गया है। मानव तस्करों से पूछताछ और लिखापढ़ी के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नेपाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed