फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two smugglers arrested with gutka

दो लाख के गुटके समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 18 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with gutka
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही गुटके की खेप गुरुवार दोपहर में एसएसबी के जवानों ने नोमेंस लैंड पर पकड़ी। बरामद माल दो लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बाइक व तीन साइकिलें भी कब्जे में ली गई हैं जबकि तीन तस्करों को दबोचा गया है। एक तस्कर मौके से भाग गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

भारत में गुटके की बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके चलते सीमावर्ती इलाकों में नेपाल से गुटखे की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।

एसएसबी के सहायक सेनानायक जगदीश सिंह ने बताया कि गुरुवार को गुटके की बड़ी खेप नेपाल से लाने की सूचना मिली थी। इस पर एसआई अंगद भीमा की अगुवाई में टीम गठित कर गश्त के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह जब टीम नोमेंस लैंड पर पिलर संख्या 30 के पास गश्त कर रही थी तो नेपाल की ओर से बाइक और साइकिलों पर बोरे लादकर कुछ लोग आते दिखे।

जवानों ने घेराबंदी की तो एक व्यक्ति साइकिल छोड़कर भाग गया जबकि तीन तस्करों को मय माल दबोच लिया गया। बोरे खोले गए तो उसमें नेपाली ब्रांड का मेघाश्री गुटका बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


1400 पैकेट गुटकाृ कब्जे में ले लिया गया जिसकी कीमत दो लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तस्करों की पहचान रुपईडीहा के पोखरा निवासी रामसेवक, ननके और राजू के रूप में हुई है जबकि फरार होने वाला पचपकड़ी निवासी पेशकार है।

उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बरामद तस्करी के माल को सीज कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया जबकि आरोपियों को पुलिस को साैंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed