फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed including student

हादसाें में छात्रा समेत दो की मौत

Mon, 03 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two killed including student
दुखी प‌र‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
स्कूल जा रही छात्राओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टिकोरा मोड़ चौराहे पर कार की टक्कर से दुग्धकर्मी की मौत हो गई। अन्य हादसों में एक छात्र समेत छह लोग घायल हुए हैं। उनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कैसरगंज क्षेत्र में सिदरखा निवासी अनामिका शुक्ला (18) पुत्री राकेश कुमार परमहंस पीजी कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। अनामिका सोमवार सुबह गांव की सहपाठी बबली (17) पुत्री जगदीश के साथ कॉलेज जा रही थी। देवलखा चौराहे के निकट लखनऊ-बहराइच मार्ग पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्राएं हवा में उछलकर सड़क पर गिर गईं। कार छात्राओं को रौंदते हुए कुछ दूर बाद रुकी। अनामिका की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बबली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरपी यादव ने कार को कब्जे में ले लिया। मृतका के चचेरे भाई विकास की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। उधर देवलखा चौराहे पर पिता को खाना देने जा रहे लकी (10) पुत्र रामरूप को सोमवार दोपहर बाद तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टिकोरा मोड़ के निकट परागडेरी कर्मी रिसिया के समसातरहर निवासी दिनेश सिंह (45) कार्यालय से बहराइच की ओर जा रहा था। टिकोरामोड़ पर सड़क पार करते समय दिनेश की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

नानपारा-बहराइच मार्ग पर गुलालपुरवा के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से गुलालपुरवा निवासी साइकिल सवार सुशील कुमार (15) घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


वहीं सुजौली क्षेत्र में बिछिया-सुजौली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में चफरिया निवासी पंकज, उसके पिता हरीशचंद्र व मां कुशमादेवी तथा दूसरी बाइक पर सवार जमुनिहा निवासी नरेश जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पंकज और नरेश की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed