फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed in accidents, five injured

हादसों में दो की गई जान, पांच घायल

Wed, 13 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 13 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, five injured
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। पहला हादसा देर रात नवाबगंज थाना क्षेत्र में रिक्खी गांव मोड़ के पास हुआ। यहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार एक युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर मटेराचौराहे पर तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं माल्ही चौराहे के निकट ऑटो के पलटने से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना अंतर्गत निम्निहारा गांव निवासी लल्लूराम उर्फ गुल्ले दास (30) पुत्र जगेश्वर गांव निवासी गब्बर (18) पुत्र रामशेर के साथ खेत का बैनामा कराने के लिए मंगलवार दोपहर में नानपारा तहसील मुख्यालय गया था। बैनामे की लिखापढ़ी में देर होने के चलते देर रात दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रात 10 बजे के आसपास बाइक नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर रिक्खी गांव मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने लल्लू की हालत गंभीर देखकर उसके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कोतवाली नानपारा अंतर्गत चरसंडामाफी गांव निवासी छन्नन (20) पुत्र नसीम घर के सामान की खरीददारी करने शाम सात बजे मटेरा बाजार गया था। वापस लौटने में देर हो गई। रात 10:15 बजे के आ
विज्ञापन
विज्ञापन


सपास जब वह मटेराचौराहे पर पहुंचकर बहराइच-नानपारा हाईवे पार कर रहा था। तभी नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही छन्नन की कुचलकर मौत हो गई।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मल्हीपुर चौराहे से सवारियों को लेकर नवाबगंज जा रही आटो संख्या यूपी 40 टी 0146 माल्ही चौराहे के निकट एक मवेशी से टकराकर खड्ड में पलट गई। हादसे में आटो चालक गुड्डू निवासी सागर गांव व उसमें सवार अन्य तीन यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटनास्थल से यात्री अपने घर चले गए। वहीं चालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed