फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two houses burnt

आग से दो मकान राख

Wed, 02 Dec 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 02 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। सगरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण दो मकान राख हो गए। मार्ग संकरा होने से दमकल वाहन नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


लेखपाल ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत ग्राम कल्पीपारा के मजरा सगरा निवासी रामकिशुन के घर में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई थी।

इसके बाद आग ने पड़ोसी धनराज के मकान को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में अनाज, बिस्तर, तख्त, चारपाई, मनरेगा जाबकार्ड, बैंक पासबुक के साथ ही पूरी संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दमकल वाहन पहुंचा था। लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने आग बुझाई। इससे कई मकान बच गए।

अग्निकांड में करीब सवा लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे लेखपाल बृजेश सिंह ने अग्निकांड का मुआयना किया। लेखपाल ने तहसील प्रशासन को अग्निकांड की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश में फूंक दिया घर

बहराइच। भेटिया त्रिभुवनदत्तसिंहपुरवा गांव निवासी एक महिला के घर में मंगलवार देर रात गांव के कुछ लोगों ने रंजिश में आग लगा दी। गृहस्थी का सारा सामान धू-धू कर जल गया। 50 हजार से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मामले में महिला ने थाने पर तहरीर दी है।

हुजूरपुर थाना अंतर्गत भेटिया त्रिभुवनदत्तसिंहपुरवा गांव निवासी रातरानी पत्नी अयोध्या प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के बाहर स्थित छप्पर के मकान में बेटा पुत्तीलाल सोया हुआ था।


रात 11 बजे के आसपास रंजिश के चलते गांव निवासी संतोष, शिवकुमार आदि ने आग लगा दी। किसी तरह बेटे ने भागकर जान बचाई। लेकिन गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। महिला ने इस मामले में थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी की आवाज उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed