फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two girls die in canal

नहर में डूबकर दो बच्चियों की मौत

Mon, 15 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 15 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two girls die in canal
मल्हीपुर क्षेत्र में नहर में बच्चियों के डूबने के बाद मौके पर एकत्र भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मौसी संग बकरी चराने गई एक मासूम सोमवार को गर्मी लगने पर सरयू नहर में नहाने उतर गई। गहरे पानी में जाकर मासूम डूबने लगी तो उसकी मौसी बचाने के लिए नहर में कूद पड़ी। मगर तैरना नहीं आने के कारण वह भी मासूम संग डूब गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने दोनों शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजे हैं।
विज्ञापन


नेपाल के जिला बांके अंतर्गत थाना धमबोझी के इंदर गांव निवासी अनवर अली की बड़ी पुत्री का विवाह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आला गांव के मजरा सलारू गांव निवासी मासूम अली से हुआ था। कुछ दिन पूर्व अनवर अली की छोटी पुत्री अनी (10) पुत्री मल्हीपुर के ग्राम आला गांव के मजरा सलारू गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आई थी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अनी अपनी बहन की बेटी सुहाना (5) के साथ बकरी चराने गांव के पूरब में सरयू नहर के किनारे गई थी। इस दौरान गर्मी अधिक होने के कारण सुहाना सरयू नहर में नहाने लगी। जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। ये देखकर उसे बचाने के लिए अनी नहर में कूद पड़ी मगर तैराकी नहीं आने के कारण वह भी डूब गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों की चीखपुकार पर जब तक आसपास मौजूद चरवाहे नहर पर पहुंचते डूबने से दोनों की मौत हो गई। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने नहर में दोनों की तलाश शुरू की। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चियों की लाश को नहर से बाहर निकलवाया।

मौके पर पहुंचे एसडीएम जमुनहा श्रीराम सचान की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिए। एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर सुजीत कुमार राय बताते हैं कि बहन की बेटी को बचाने की कोशिश में दूसरी बच्ची की भी डूबने से मौत हो गई।

 जिला अस्पताल में भर्ती तीन मासूमों की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी बुखार की चपेट में थे। वहीं तेज बुखार से पीड़ित दो बच्चों की हालत बिगड़ने पर आईसीयू वार्ड से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। 

वहीं एक ममाले में तराई में बदल रहे मौसम के बीच तेज बुखार बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। बलरामपुर के हर्रैया निवासी शीला (4) पुत्री बसंतलाल को शनिवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह शीला ने दम तोड़ दिया। वहीं नानपारा निवासी धीरज वर्मा (6) पुत्र पवन तथा रानीपुर के पथरौली गांव निवासी शिवम (8) पुत्र बच्चाराम भी तेज बुखार की चपेट में थे।

 

दोनों बच्चों की तबियत इलाज के दौरान दोपहर बाद बिगड़ गई। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 22 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें बिछिया बाजार निवासी संगम (3) पुत्र धर्मराज व बलरामपुर निवासी सहनाज (2) पुत्र शाह मोहम्मद की हालत बिगड़ने पर आईसीयू वॉर्ड से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed