{"_id":"920509697c6388a2731336d09953e5fb","slug":"two-died-in-train-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर बैंककर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर बैंककर्मी समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इनमें से एक इलाहाबाद बैंक में कैशियर थे और दूसरा आवश्यक वस्तु निगम मिहींपुरवा के गोदाम में कर्मचारी था।
बाराबंकी निवासी दोनों युवक हादसे का शिकार तब हुए जब वे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद बस पकड़ने के लिए ट्रैक पार कर बस अड्डे की ओर जा रहे थे। जीआरपी ने दोनों कर्मचारियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाराबंकी के लखेड़ा बाग निवासी विकास यादव (30) पुत्र रामसेवक जरवल कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे।
वहीं, श्रीनगर देवां रोड बाराबंकी निवासी प्रेमनारायन (40) पुत्र छोटेलाल रसद खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम मिहींपुरवा के गोदाम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।
विज्ञापन
प्रतिदिन दोनों बाराबंकी से अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से जरवलरोड पहुंचते थे, फिर जरवलरोड तिराहे से बस द्वारा जरवल कस्बा और बहराइच के लिए रवाना होते थे।
गुरुवार सुबह भी 10:30 बजे के आसपास विकास और प्रेमनारायन ट्रेन से जरवलरोड पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरने के बाद दोनों बात करते हुए पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बस अड्डे की ओर चल पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों कर्मचारी बात में इतने मशगूल थे कि रेल क्रॉसिंग के पास लखनऊ की ओर से आ रही मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन नहीं देख पाए और चपेट में आ गए।
ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद दोनों कर्मचारी 50 मीटर दूर खाई में जा गिरे। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। लोगों ने रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई।
मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष धनंजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों के बैग में मिले कागजात से उनकी पहचान हुई।
मालगाड़ी की आवाज के चलते नहीं सुन सके हॉर्न
प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन जब रेल क्रॉसिंग के पास पहुंची तो ट्रैक पर दोनों कर्मचारियों को देखकर ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाया लेकिन दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी चल रही थी। शायद उसकी आवाज के कारण ही दोनों कर्मचारी मथुरा एक्सप्रेस का हॉर्न नहीं सुन सके।