{"_id":"a168fec102b4ef36b8c3ad8beb7fdd22","slug":"two-arrested-with-alcohal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में सप्लाई के लिए लाई जा रही 210 शीशी नेपाली शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में सप्लाई के लिए लाई जा रही 210 शीशी नेपाली शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को रिझाने लिए नेपाल से लाई जा रही शराब की खेप को चितलहवा सीमा पर एसएसबी और आबकारी विभाग ने बरामद किया है। दो नेपाली तस्करों को दबोचकर जेल भेज दिया गया है।
बुधवार दोपहर शराब की खेप भारतीय सीमा क्षेत्र में लाए जाने की सूचना एसएसबी को मिली थी। इस पर एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक मोहर सिंह ने आबकारी निरीक्षक सुबोध श्रीवास्तव के साथ भारत-नेपाल सीमा के चितलहवा बार्डर आउटपोस्ट के पास तलाशी शुरू की।
इसी दौरान नेपाल के दो युवकों ने सिर पर बोरियां लादकर प्रवेश किया। जांच के दौरान दोनों के कब्जे से 210 शीशी सौंफी शराब बरामद हुई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान नेपाल के बर्दिया निवासी हृदयचंद्र और सुरेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों ने स्वीकार किया कि पंचायत चुनाव में डिमांड के चलते वह सभी शराब की खेप लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में आ रहे थे। यहां पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को शराब की सप्लाई की जानी थी।
48 घंटे पहले बंद होगी शराब की बिक्री
आबकारी निरीक्षक सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 48 घंटे पहले मतदान वाले क्षेत्र में शराब की बिक्री रोक दी जाएगी। दुकानें सील कर दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रभावित इलाका में आठ किलोमीटर दायरे में शराब की बंदी रहेगी। मतदान के बाद ही दुकानें खुलेंगी। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि नौ अक्तूबर को महसी तहसील क्षेत्र के तीन विकासखंडों में चुनाव होने हैं। इसके चलते वहां पर शराब बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मतदान के बाद ही शराब बिक सकेगी।