फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tractor owner left worker alone after accident, death

घायल श्रमिक को छोड़ भागा ट्रैक्टर मालिक, मौत

Fri, 19 Feb 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 19 Feb 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
tractor owner left worker alone after accident, death
रुपईडीहा (बहराइच)। नरैनापुर गांव में काम करते समय एक श्रमिक अचानक ट्रैक्टर के नीचे आकर घायल हो गया। लेकिन, संवेदनहीन ट्रैक्टर मालिक उसका इलाज कराने के बजाय घर के बाहर उसे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


युवक को घर वाले जब जिला अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने थाने पर सूचना दी तो पुलिस ने किनारा कसने की कोशिश की। इस पर परिवारीजन शव लेकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद पहुंचे एसओ ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के घर वालों ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला घसियारी टोला निवासी धीरज सोनकर (30) पुत्र मेहीलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

कुछ दिनों से वह क्षेत्र निवासी प्रेम साहू के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर काम करने जा रहा था। गुरुवार दोपहर प्रेम साहू ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धीरज को लेकर अब्दुल्लागंज के पास नरैनापुर गांव गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ट्रॉली में ट्रैक्टर की शंटिंग करते समय पैर फिसलने से धीरज नीचे गिर गया और ट्रैक्टर से कुचल गया। बेहोशी की हालत में धीरज को ट्रैक्टर मालिक ने अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसके घर के बाहर ले जाकर छोड़ दिया और खिसक गया।

धीरज को लहूलुहान देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। तत्काल सभी उसे लेकर रुपईडीहा थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही।

देर रात धीरज को परिवारीजन बाबागंज पीएचसी ले गए तो डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रिसियामोड़ के पास उसने दम तोड़ दिया। घर वालों ने थाने पर सूचना दी लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।


इससे नाराज परिवारीजन सुबह धीरज के शव को लेकर ग्रामीणों संग थाने पहुंच गए लेकिन थानाध्यक्ष छोटक यादव सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे।

तीन घंटे बाद एसओ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवारीजनों की तहरीर पर जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed