फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   theft in temple

इकौना में पूरा राम दरबार ही उठा ले गए चोर

Fri, 08 Jan 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 08 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
theft in temple
कटरा/इकौना (श्रावस्ती)। रमवापुर के बगही में गुरुवार रात चोरों ने राम जानकी मंदिर से श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियां पार कर दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर के ग्राम बगही में विद्याधर पाठक के आवास परिसर में रामजानकी मंदिर है। मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियां वर्षों से विराजमान थीं।
विज्ञापन


गुरुवार रात चोरों ने मंदिर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर पूरा राम दरबार ही चुरा लिया। शुक्रवार सुबह जब मंदिर के स्वामी ने मंदिर की कुंडी टूटी देखी तो शोर मचाया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में रामदरबार न पाकर सभी भड़क उठे। घटना की जानकारी पंकज पुत्र विद्याधर ने इकौना पुलिस को दी। इस पर एसपी जीएन त्रिपाठी ने अपर पुलिस अधीक्षक समेत सीओ इकौना व एसडीएम इकौना के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश पुलिस टीम को दिए।

पंकज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पंकज ने बताया कि उनके परिवार के रामहरख पाठक कई वर्ष पूर्व बलरामपुर रियासत में मैनेजर थे।

रियासत ने ही उन्हें यह अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां दी थीं। तब से लगातार इसी मंदिर में मूर्तियों की पूजा-अर्चना होती आ रही थी।

बहराइच में भी रामजानकी की प्रतिमाएं चुराईं

चित्तौरा (बहराइच)। बहराइच के बरौंवा गांव में भी चोरों ने रामजानकी मंदिर में स्थापित भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाएं चोरी कर ली। दोनों प्रतिमाओं का वजन लगभग पांच किलो के आसपास था।

इस मामले में पुलिस ने मंदिर के पुजारी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस प्रतिमाओं के पीतल की होने की बात बता रही है। हालांकि, ग्रामीण प्रतिमाएं अष्टधातु की बता रहे हैं।

बहराइच-श्रावस्ती की सीमा पर विकास क्षेत्र चित्तौरा के बरौंवा गांव में रामजानकी मंदिर स्थापित है। गिलौला थाना क्षेत्र में स्थित इस मंदिर की स्थापना 70 के दशक में हुई थी।

मंदिर में पुजारी के रूप में गांव निवासी महंत दयालदास की तैनाती है। गुरुवार रात नौ बजे के आसपास महंत दयालदास ने पूजा-अर्चना की। आरती के बाद मंदिर का किवाड़ बंद कर कुछ दूरी पर स्थित अपने मकान में चले गए।

इसी रात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान राम और माता जानकी की प्रतिमाएं चुरा ली। सुबह महंत जब मंदिर पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

सूचना पर थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद महंत दयालदास को साथ में लेकर थाने चले गए।

महंत के साथ रहने वाले युवक पर शक

पुलिस का कहना है कि महंत दयाल दास के साथ एक अज्ञात युवक कुछ दिनों से रह रहा था। उसके बारे में गांव के लोग भी नहीं जानते हैं। लोगों का कहना है कि युवक महंत की देखभाल करता था।


गुरुवार शाम को पूजा अर्चना के बाद महंत ने बुखार और शरीर दर्द की शिकायत की थी। इसी दौरान युवक ने उन्हें दवा खिलाई थी। फिर महंत सो गए और रात में मंदिर का ताला टूटा मिला। घटना के बाद से युवक गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed