फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   theft in four stores

चार दुकानों के ताले तोड़ तीन लाख की संपत्ति चोरी

Thu, 24 Nov 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर और रुपईडीहा क्षेत्र मेें सक्रिय चोरों ने बुधवार रात एक-एक कर चार दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों के ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर नकदी व नए मोबाइल सेट समेत करीब तीन लाख की संपत्ति समेट ले गए हैं। सुबह दुकानदारों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन


मुर्तिहा क्षेत्र में सेमरी सुर्जीपुरवा निवासी सुशील मौर्या की उर्रा बाजार में मोबाइल फोन शॉप है। बुधवार रात सुशील दुकान बंद कर घर गया था। उसी बीच शटर को तोड़कर दाखिल हुए चोर दुकान से दो हजार रुपये, 20 मोबाइल सेट, रिचार्ज कूपन समेत करीब एक लाख का सामान समेट ले गए। गुरुवार सुबह सूचना पर पुलिस ने जांच की लेकिन केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


उधर रुपईडीहा की जमोग बाजार में आदित्य की मोबाइल फोन शॉप का भी ताला तोड़ चोर पांच हजार रुपये, मोबाइल सेट व अन्य समेट उठा ले गए। पड़ोस में रेडीमेड कपड़े की साबितराम की दुकान से छह हजार रुपयेे व हजारों रुपये के कपड़े चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर स्थित राजू जायसवाल की जूता-चप्पल की दुकान का भी ताला काटकर चोर साढ़े पांच हजार रुपये, जूते-चप्पल आदि समेट ले गए। चारों घटनाओं में करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। पीड़ित दुकानदारों के तहरीर देने पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed