{"_id":"57e40e934f1c1b0222a83b30","slug":"theft-in-businessman-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के घर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप व भट्ठा व्यवसायी के मकान में दाखिल हुए चोर बुधवार रात नकदी, जेवरात समेत 10 लाख की संपत्ति समेट ले गए। घटना के समय व्यवसायी अपने पौत्र का इलाज कराने लखनऊ गया था। गुरुवार सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस ने जांच कर रही है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बाबागंज बाजार निवासी मोहम्मद जकी का पेट्रोल पंप और ईंट भट्ठा का व्यवसाय है। तीन दिन पूर्व उनके पौत्र को तेज बुखार की शिकायत हुई। परीक्षण में डेंगू का पता चलने पर जकी परिवार समेत पौत्र का इलाज कराने लखनऊ चले गए थे। मकान में ताला लगा था।
इस बीच बुधवार रात छत के सहारे दाखिल हुए चोर दूसरी मंजिल पर कमरों व अलमारियों के ताले तोड़ डाले। अलमारियों में रखे करीब 45 हजार रुपय,े महिलाओं के आठ लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े व अन्य सामान चोर समेट ले गए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह मोहम्मद जकी घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पर बाजार के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष छोटक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर लेकर पुलिस जांच कर रही है।