{"_id":"381644686a527b1e887af1fc6fd6b140","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-noose-on-a-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
श्रावस्ती/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक रात को घर के बाहर सोया हुआ था। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गिलौला थाना क्षेत्र के बगनहा गांव निवासी ननकू (40) पुत्र राम सेवक गुरुवार रात घर के बाहर लेटा हुआ था। जबकि परिवार के अन्य लोग घर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब परिवारीजन जगे तो ननकू अपने बिस्तर पर नहीं था।
इधर उधर देखने पर ननकू की लाश घर के सामने लगे आम के पेड़ की एक डाल पर रस्सी के फंदे से लटकती दिखाई पड़ी। जिसे देख घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों द्वारा इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने परिवारीजनों के सहयोग से लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। मामले में मृतक के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला पुलिस को तहरीर दिया है।